Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Friday, July 24, 2026 5:09:03 AM

वीडियो देखें

बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आज अंतिम दिन, ‘विजन 2022′ में नहीं है राम मंदिर का जिक्र’

बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आज अंतिम दिन, ‘विजन 2022′ में नहीं है राम मंदिर का जिक्र’

बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिनों की बैठक का आज यानी रविवार को दूसरा और अंतिम दिन है. इस मौके पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा, जिसको कार्यसमिति ने पास कर दिया गया.प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी के विजन 2022 की सराहना करते हुए प्रस्ताव पेश किया. इस प्रस्ताव में ‘न्यू इंडिया’ की बात कही गई, जो गरीबी मुक्त होगी और जहां कोई भी बेघर नहीं होगा.वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रस्ताव में विश्वास जताया गया है कि न्यू-इंडिया का सपना पूरा होकर ही रहेगा. वहीं ‘विज़न 2022’ में राम मंदिर के जिक्र को लेकर जावड़ेकर से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, प्रस्ताव में इसका जिक्र नहीं था.जावड़ेकर ने इसके साथ ही कहा, ‘विपक्ष के पास न एजेंडा है, न नीति या रणनीति. वे बस ‘मोदी रोको अभियान’ में यकीन करते हैं. देश के लोग उन्हें भली भांति जान गए हैं. 2019 का चुनाव हम पिछली बार से भी ज्यादा बहुमत से जीतेंगे.’वहीं राफेल डील को लेकर सवाल पर जावड़ेकर ने बताया कि प्रस्ताव में राफेल सौदे का कोई जिक्र नहीं था. उन्होंने कहा, ‘इस सौदे में जो लोग भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं, उन्हें यह समझना होगा कि इस डील में बिचौलिया शामिल नहीं था.’इस बीच माना जा रहा है कि पीएम मोदी समापन सत्र को संबोधित करते हुए नेताओं-कार्यकर्ताओं को 2019 में होने वाले आम चुनाव के लिए जीत का मंत्र दे सकते हैं.इसके अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, और तेलंगाना में भी जल्द विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री का यह समापन भाषण महत्वपूर्ण होगा. पार्टी से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी अपने संबोधन में एससी-एसटी ऐक्ट में संशोधन के बाद सवर्णों की नाराजगी और विपक्षी पार्टियों के उठाए सवालों का भी जवाब दे सकते हैं.सूत्रों के मुताबिक 2019 के आम चुनाव में बीजेपी ने विपक्ष की जाति आधारित इलेक्शन की कोशिश की काट के तौर पर एनआरसी को मुद्दा बनाए जाने की रणनीति बनाई है. राष्ट्रीय कार्यकारिणी में एनआरसी पर भी विस्तार से प्रेजेंटेशन दिया गया, जिसमें कहा गया कि घुसपैठियों के लिए देश में कोई जगह नहीं है. बता दें कि असम में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस के ड्राफ्ट को लेकर राजनीति गरमाई हुई है.इससे पहले शनिवार को शुरू हुई बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सबको संबोधित किया था. उन्होंने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को जीतने का फॉर्मूला अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से साझा किया था.इसके अलावा अमित शाह ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव को बीजेपी मोदी सरकार की उपलब्धियों और संगठन की शक्ति के बल पर लड़ेगी.बैठक के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेता इसमें शामिल थे.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *