कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा की पहली तस्वीर सामने आने के बाद सियासत और तेज हो गई. बीजेपी मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल की इस तस्वीर को फर्जी बताया है. बीजेपी मंत्री ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से कांग्रेस अध्यक्ष की फोटो शेयर करते हुए उसे फोटोशॉप बताया है.दरअसल, राहुल गांधी लगातार सोशल मीडिया पर अपनी यात्रा से जुड़ी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं. हालांकि कई लोग इसे लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या वाकई राहुल कैलाश की यात्रा पर हैं या सिर्फ इंटरनेट से फोटो डाउनलोड करके सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. इसके बाद राहुल की कैलाश यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सामने आया है.राहुल की इस फोटो पर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सवाल उठाया है. उन्होंने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर राहुल की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ‘ये तो फोटोशॉप है, छड़ी की परछाई गायब है.’बता दें कि इस फोटो में राहुल के साथ एक और व्यक्ति है और दोनो की परछाई साफ नजर आ रही है. लेकिन जिस छड़ी के सहारे राहुल खड़े हैं उसकी परछाईं नजर नहीं आ रही है.गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष की इस तस्वीर और वीडियो को सोशल मीडिया पर लेखक साध्वी खोसला ने शेयर किया है. तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है, ‘भगवान शिव आपको ढेर सारा आशीर्वाद देंगे. भोले बाबा का आशीर्वाद आपको जहर पीने की ताकत देगा.’
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments









