कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 16 अगस्त को राजधानी दिल्ली के प्रमुख डिजिटल पत्रकारों से मुलाकात की। इस बैठक का आयोजन कांग्रेस की रणनीति से डिजिटल मीडिया को वाकिफ करना था। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि 2019 में कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव के जरिये सत्ता से बेदखल करेगी। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के जीत की राह उत्तर-प्रदेश से बनेगी। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनावों के पहले कांग्रेस यूपी में संगठनात्मक स्तर पर कई बड़े फेरबदल कर सकती है। जिनका असर आने वाले लोकसभा चुनावों पर दिख सकता है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






