Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Wednesday, July 22, 2026 5:21:35 AM

वीडियो देखें

इलाहाबाद में तोड़ी गई अंबेडकर प्रतिमा, घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात

इलाहाबाद में तोड़ी गई अंबेडकर प्रतिमा, घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात

उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद में झूसी के त्रिवेणीपुरम में डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को निशाना बनाया गया है. अंबेडकर की प्रतिमा को रात्रि में अराजक तत्वों ने तोड़ दिया. मूर्ति बदलवाने करने की तैयारी हो रही है. फिलहाल मूर्ति तोड़ने की घटना के पीछे कौन है इसका पता नहीं चल पाया है.वहीं अराजक तत्वों की गिरफ्तारी और प्रशासन द्वारा तत्काल मूर्ति लगवाने को लेकर भारी संख्या में बहुजनों से इकट्ठा होने की अपील की गई है. घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.यूपी के सिद्धार्थनगर में भी शुक्रवार रात अंबेडकर की मूर्ति तोड़ी गई. स्थानीय लोगों अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया. मूर्ति तोड़े जाने के बाद से ही सिद्धार्थनगर में तनाव बना हुआ है.बता दें कि इससे पहले भी कई बार बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति को निशाना बनाया गया था. यूपी के एटा के थाना जलेसर कस्बे में अंबेडकर प्रतिमा को अराजक तत्वों ने तोड़ दिया था. इसके बाद प्रतिमा टूटी हुई देखकर जाटव समाज के लोग भड़क उठे. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. लोगों को समझाकर हालात काबू में किए.इससे पहले आजमगढ़ में भी संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति को निशाना बनाया गया था. जिले के थाना अहरौला के गांव राजापट्टी में लगी बाबा साहब की प्रतिमा बीती रात तोड़ दी गई थी. ग्रामीणों ने सुबह जब मूर्ति टूटी हुई देखी तो वो आक्रोशित हो गए. इसके बाद घटना स्थल पर भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए.ग्रामीणों का आरोप था कि मूर्ति टूटने की घटना कई बार हो चुकी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. इंस्पेक्टर दीनानाथ पांडेय ने बताया था कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. ग्रामीणों को शांत कर पुलिस की निगरानी में अंबेडकर की दूसरी प्रतिमा लगाई.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *