Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Wednesday, July 22, 2026 5:20:11 AM

वीडियो देखें

मोदी के मंत्री ने कहा – मैंने भी बीफ खाया है, मेरे कई पाकिस्तानी दोस्त हैं

मोदी के मंत्री ने कहा – मैंने भी बीफ खाया है, मेरे कई पाकिस्तानी दोस्त हैं

धार्मिक कट्टरता पर एक बातचीत में बाबुल सुप्रियो ने माना कि उन्होंने कॉलेज के दिनों में बीफ खाया है. प्रकाश राज के धार्मिक असहिष्णुता के आरोप पर बाबुल ने सफाई दी कि वो धार्मिक भेदभाव नहीं करते.उन्होंने कहा, मैं बंगाल में पला-बढ़ा हूं. मैं इमामबाड़े के पास रहा हूं. मैंने कॉलेज के दिनों में बीफ खाया है. मेरे बहुत सारे विदेशी दोस्त हैं. मेरे कई पाकिस्तानी दोस्त हैं. मुस्लिमों के त्योहारों में मैंने खुशियां मनाई हैं, मिठाईयां खाई हैं. मैं यह नहीं कह सकता कि मैं कभी मंदिर नहीं गया या फिर मस्जिद नहीं गया. लेकिन मैं ये जरूर कहूंगा कि यदि मुसलमान बस्ती में सुअर का मांस नहीं बेचा जाता तो उसी तरह हिंदुओं के सामने गाय का मांस नहीं बेचा जाना चाहिए.बेंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित इंडिया टुडे के ‘कर्नाटक पंचायत’ में एक सेशन के दौरान बाबुल ने ये बातें कहीं. इस सेशन में बाबुल के अलावा अभिनेता प्रकाश राज के कांग्रेस लीडर खुशबू सुंदर, बीजेपी प्रवक्ता मालविका अवनीश भी थीं. राजदीप सरदेसाई ने सत्र मॉडरेट किया.बाबुल सुप्रीयो ने कहा, धार्मिक सहिष्णुता का मतलब यह नहीं है कि मैं अपने धर्म का आदर न करूं. सबसे बड़ी बात कि अगर मैं खुद अपने धर्म का सम्मान नहीं करता फिर कोई और कैसे करेगा? मैं मंदिर-मस्जिद दोनों ही जगह जा चुका हूं. बचपन का जिक्र करते हुए बताया, मैं किसी तरह के पूजा-पाठ पर विश्वास नहीं करता, लेकिन मुझे याद है मेरी दादी मुझे मस्जिद ले जाया करती थीं. वो बचपन में नजर उतारने के लिए ऐसा करती थीं.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *