पुवायां में टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगे पूरी नही ह होने पर मंडी में किया धरना प्रदर्शन
पुवायां, शाहजहांपुर धान खरीद में हो रही धांधली से परेशान किसानों की समस्याओं का समाधान नही होने पर भाकियू ने गुरुवार को मंडी के गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकरियो ने धान खरीद व्यवस्था में सुधार किए जाने व किसानों से धान खरीदे जाने की मांग करते हुए व्यवस्था में सुधार नही होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने तीन दिन पूर्व एसडीएम को पत्र देकर धान खरीद में हो रही धांधली रोके जाने व किसानों की अन्य समस्याओं का समाधान किये जाने की मांग की थी। किसानों ने एसडीएम को पत्र देकर 25 नम्बबर तक समस्याओं का समाधान नही किये जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। किसानों का आरोप है कि एसडीएम को पत्र देने के बाद धान खरीद से लेकर किसानों की अन्य समस्याओं में से किसी एक भी समस्या का निस्तारण नही किया गया है। समाधान नही होने पर नाराज किसानों ने गुरुवार को मंडी गेट पर एसडीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का आरोप है कि केंद्र प्राभारी अपनी मनमानी से धान खरीद करते है। समस्याओं का समाधान जल्द नही किया गया तो हमारे कार्यकर्ता प्रदर्शन जारी रखेंगे। प्रदर्शन करने बालो में अनिल यादव, श्रीकृष्ण जाटव, बदलेबाबू , अंकित कुमार, बिरेन्द्र शर्मा, प्रदीप कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






