देवरिया जिले के लाहीलपार से पगरा बिहार मार्ग पर शुक्रवार की सुबह चीनी लदी 10 पहिया ट्रक अनियंत्रित होकर महुआपाटन पुल की रेलिंग तोड़ते फंस गई। जिससे घंटो तक चार पहिया गाड़ियों का आवागमन बंद रहा।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की भोर 320 बोरी चीनी लदी ट्रक गोरखपुर से कटेया बिहार के लिए निकली। अभी वह रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के महुआपाटन पुल पर साढ़े छह बजे पहुंची, उसी दौरान टॉयराइट की गोली टूट गई, जिससे स्टेरिंग फेल हो गया।
ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए एक पहिया हवा में लटक गया। किसी तरह चालक सिकंदर जान बचाकर भागा। ट्रक के फंसने से चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद हो गया और राहगीर परेशान हो गए। इस बाबत रामपुर कारखाना के थानाध्यक्ष घनश्याम सिंह ने बताया कि ट्रक का टॉयराइट की गोली टूट जाने से स्टेरिंग फेल हो गया था। इससे ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ दिया। जानमाल का कोई नुकसान नहीं है। क्रेन मंगाकर ट्रक को निकाला जाएगा।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






