प्रीत रा परिंदा काव्य कृति के लिए बद्रीलाल दिव्य सहित कोटा संभाग के 8 साहित्यकार शामिल
नेम प्रकाशन डेह-नागौर द्वारा मायड़ भाषा पुरस्कार -2025 की घोषणा की गई है।
कवि हलीम आईना ने बताया कि बद्रीलाल दिव्य को हरिदेवी शेराराम दंतुसलिया पुरस्कार उनकी काव्य कृति प्रीत रा परिंदा के लिए प्रदान किया जाएगा। दिव्य सहित हाड़ौती संभाग के जगदीश भारती (पाछी बावड जे मिजाजण), डॉ. कृष्णा कुमारी (अस्यो छो म्हारो गांव ), विजय जोशी (भावां री रमझोळ ), गौरस प्रचण्ड (कड़कोळ्या), चौथमल प्रजापति (सत रो बळ ), रुपजी रुप (हाड़ी राणी री रणभेरी) तथा मंजू किशोर रश्मि (थांसू मिलता ईं) को उनकी विभिन्न विधाओं की राजस्थानी भाषा कृतियों के लिए शामिल किया गया है। संस्था अध्यक्ष पवन पहाड़िया एवं संयोजक डॉ. गजानन चारण के अनुसार यह सम्मान मायड़ भाषा के कुल 30 साहित्यकारों को आगामी 20 अप्रैल को डेह (नागौर) के प्रसिद्ध कुंजल माता मन्दिर परिसर में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में प्रदान किया जाएगा।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






