Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Wednesday, July 22, 2026 4:55:38 AM

वीडियो देखें

कार सवार बदमाशों ने की पुलिस पर फ़ायरिंग, दो घायल एक फरार 

कार सवार बदमाशों ने की पुलिस पर फ़ायरिंग, दो घायल एक फरार 

राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा थाना 20 क्षेत्र के सेक्टर 14 ए के शनिमंदिर के आस-पास का इलाका उस समय गोलियों की आवाज से गूंज उठा, जब पुलिस का सामना कार सवार तीन बदमाशों से हो गया. पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो ये पुलिस पर फ़ायरिंग करते हुए भागने लगे.

क्रॉस फायरिंग में फुरखान और सलमान के पैर में गोली लगने से घायल हो गए. वही एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. पुलिस जांच में सामने आया है कि ये लूट और छिनैती की घटनाओं को अंजाम देते थे. इन पर जिले के कई थानों पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं. इनके पास से पुलिस ने एक होंडा सिटी, एक पिस्टल सहित दो तमंचे बरामद किए है.

पुलिस के आलाधिकारियों की माने तो ये बदमाश गन पॉइंट के जरिये लोगों से लूट व छिनैती की घटनाओं को अंजाम दिया करते, जिससे इनके ऊपर दर्जनों भर मुकद्दमे दर्ज है. फिलहाल पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां इलाज किया जा रहा है.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *