कोटा। वर्ष 2023 में अलग-अलग धाराओं में 5750 मामले दर्ज किए गए, जो पिछले साल के 5386 के मुकाबले 7 प्रतिशत अधिक हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक कोटा शहर शरद चौधरी ने बताया जिला कोटा शहर में वर्ष 2023 में भादस की विभिन्न धाराओं में 5750 प्रकरण दर्ज हुए, जो गत वर्ष के 5386 की तुलना में 7 प्रतिशत अधिक हैं। वर्ष 2020 में पूर्ण एवं 2021 में आंशिक कोरोना काल के दौरान भादस के प्रकरणों में अत्यधिक कमी आई थी। जिसके फलस्वरूप वर्ष 2020 में 4454 एवं 2021 में 4717 प्रकरण भादस के दर्ज हुए थे। जबकि वर्ष 2019 में भादस के अन्तर्गत 5718 प्रकरण दर्ज हुए थे। इस प्रकार कोरोना काल के उपरान्त भादस के प्रकरणों में लगातार वृद्धि हो रही है। इसके बावजूद भी वर्ष 2019 की तुलना में वर्ष 2023 में मात्र 32 प्रकरणों की वृद्धि रही है।
भादस के अपराधों में मुख्यतः हत्या के प्रयास 8 प्रतिशत, बलात्कार 16 प्रतिशत व चौपहिया वाहन चोरी 4 प्रतिशत में गत वर्ष 2022 की तुलना में कमी रही है। अपहरण में वर्ष 2022 की तुलना में 7 प्रकरण अधिक दर्ज हुए हैं। जबकि वर्ष 2019 की तुलना में 42 प्रकरण कम दर्ज हुए हैं।
इसी प्रकार नकबजनी में वर्ष 2022 की तुलना में 6 प्रकरण अधिक दर्ज हुए हैं। जबकि वर्ष 2019 की तुलना में 29 प्रकरण कम दर्ज हुए हैं। सम्पत्ति सम्बंधी अपराधों में वर्ष 2022 में 1445 की तुलना में वर्ष 2023 में 1674 प्रकरण दर्ज हुए हैं। जबकि वर्ष 2019 में 1740 प्रकरण दर्ज हुए थे। इस प्रकार वर्ष
2022 की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक व 2019 की तुलना में 4 प्रतिशत कम प्रकरण दर्ज हुए हैं। महिला अत्याचार में वर्ष 2022 की तुलना में 6 प्रतिशत की कमी रही।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






