Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 5:48:28 PM

वीडियो देखें

गाजियाबाद – बैंक ऑफ़ इंडिया में लगी आग

गाजियाबाद – बैंक ऑफ़ इंडिया में लगी आग

रिपोर्ट : मोहित त्यागी
स्वतंत्र पत्रकार

महरौली ब्रांच में एसी व फ़ाइलों में लगी आग।

फ़ायर विभाग के जांबाजों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारी नुक़सान होने से बचाया।

गाजियाबाद, 07 जुलाई 2025। मुख्य अग्निशमन अधिकारी गाजियाबाद ‘राहुल पाल’ ने बताया कि सोमवार की सुबह 07:41 बजे फायर विभाग को एक कॉलर के द्वारा सूचना दी गई कि महरौली के बैंक ऑफ़ इंडिया में आग लग गई है। आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही कोतवाली से 02 फ़ायर टेंडर घटनास्थल के लिए प्रस्थान हुए I घटना स्थल पहुंच कर देखा कि बैंक के अंदर एसी व फ़ाइलों में आग जल रही थी, तत्काल प्रभाव से एफएसओ कोतवाली के नेतृत्व में फ़ायर यूनिट ने फ़ायर टेंडर से होजरील व हौज़ पाइप निकाल कर आग को बुझाना आरंभ किया। घटना स्थल धुआं बहुत अधिक होने के कारण BA सेट का उपयोग करते हुए फ़ायर विभाग के जांबाजों ने बैंक के अंदर घुसकर के आग को पूर्ण रूप से बुझाने दिया। घटना स्थल पर बैंक मैनेजर धीरज सिंह आर्या मौजूद थे घटना स्थल पर कोई जनहानि नहीं हुई। बाद मे़ आवश्यक कार्रवाई करके फ़ायर सर्विस यूनिट गाजियाबाद वापस फ़ायर स्टेशन कोतवाली पर आ गई।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *