सावित्री बाई फुले की पुण्य तिथि पर महिला सम्मेलन आयोजित
कोटा अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति कोटा के तत्वावधान में रविवार को आंवली रोझड़ी नयागांव में महिला दिवस मनाया गया। साथ ही भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले को याद किया गया।
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति कोटा की सदस्य कमलेश गौड़ ने बताया कि कार्यक्रम जनवादी महिला समिति कोटा की जिलाध्यक्ष रजनी शर्मा व पुष्पा खिंची की अध्यक्षता में सपंन्न हुआ। अध्यक्ष रजनी शर्मा ने कहा कि देश भर में चले महिलाओं के संगठनों के संघर्षों के बाद भारत में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून व्यवस्था लागू करने का काम किया और अंतर्राष्टीय स्तर पर 8 मार्च को महिला दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को कमलेश गौड़, नगर कमेटी अध्यक्ष पुष्पा खींची, विजय राघव, एकता अग्रवाल, माकपा जिला सचिव कामरेड दुलीचन्द बोरदा ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के लम्बे संघर्षों से हासिल किए गए अधिकारों को खत्म करने का काम कर रही है। देश भर में महिलाओं का शोषण, उन पर अत्याचार, बलात्कार चरम पर है। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाने वाली देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले, अपनी सुरक्षा के लिए हर महिला को काली बाई, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई बनाने की जरूरत है। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और किसानों-मजदूरों के खिलाफ नीतियां बनाने वाली केंद्र और राजस्थान की बीजेपी सरकार के खिलाफ अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति कोटा लगातार संघर्षरत जिले की हर महिला को जनवादी महिला समिति का सदस्य बनाकर मजबूती के साथ संघर्ष को किया जाएगा।
इन मांगों के लिए संघर्ष का लिया प्रस्ताव
महिला समिति जिला कमेटी कोटा की ओर से आंवली रोझड़ी नयागांव में पेयजल आपूर्ति सुचारू करने, हर गरीब, मजदूर को निःशुल्क आवासीय भूखण्डों के पट्टे लोकसभा चुनावों से पूर्व जारी करने, महिला सुरक्षा व्यवस्था के सख्त कानून बनाने, मजदूर महिलाओं को और मजदूरों को श्रम विभाग की सभी योजनाओं का लाभ, सहायता राशि का 15 दिन में भुगतान करने, किसानों, मजदूरों, महिलाओं के आंदोलनों में पुलिस का हस्तक्षेप बन्द करने, मजदूर विरोधी लेबर कोड रदद् करने, महिलाओं का शोषण और दुष्कर्म करने वाले अपराधियों को सख्त सजा देने, फसलों को एमएसपी पर खरीदने सहित अन्य मांगों के लिए संघर्ष करने का प्रस्ताव पारित किया। कार्यक्रम में आंवली रोझड़ी, नयागांव, लाडपुरा, केशवपुरा, कोटा शहर की सैकड़ों महिलाएं, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की सदस्य और महिला मजदूर मौजूद रहीं।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






