मीरानपुर कटरा, शाहजहांपुर स्मैक तस्कर को छोड़ने व बेगुनाह रिक्शा चालक पर स्मैक बेचने के आरोप में की गई कार्रवाई को लेकर पूर्व विधायक राजेश यादव ने पुलिस के अधिकारियों से नाराजगी जताई।
14 अक्टूबर को मुहल्ला इस्लाम नगर निवासी रिक्शा चालक आबिद मंसूरी को पुलिस ने स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आबिद के स्वजनों ने कहा कि पुलिस ने फर्जी मामले में फंसा दिया है। इसकी जानकारी होने पर शुक्रवार शाम को पूर्व विधायक राजेश यादव ने उसके घर पहुंचकर पूरा घटनाक्रम पता किया। पूर्व विधायक के पहुंचने पर मुहल्ले के तमाम लोग पहुंच गए। उन्होंने भी आबिद को बेगुनाह बताया। इसके बाद उन्होंने थानाध्यक्ष को फोन कर नाराजगी जताई। इसके बाद एसपी से भी इसकी शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि एक आरोपित फरार है उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आबिद के पास ही स्मैक बरामद हुई थी उसी फंसाया नहीं गया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






