पुवायां, शाहजहांपुर सीओ कार्यालय परिसर में भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की भूख हड़ताल जारी रही महिला कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठीं, लेकिन किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने मौके पर जाने की जहमत नहीं उठाई। एक दिन पहले महिला कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ चुकी है।
यूनियन के पदाधिकारियों ने मांगें पूरी हुए बिना वहां से हटने से इन्कार किया है। भूख हड़ताल पर लीलादेवी, सविता देवी, रीना, सुमित्रा, रामलली के अलावा रामबिहारी व श्रवण कुमार बैठे। यूनियन के जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह यादव ने डीएम व एसपी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम दशरथ कुमार को सौंपा, जिसमें उन्होंने कहा कि पांच दिन से कार्यकर्ता भूख हड़ताल कर रहे हैं। 20 अक्टूबर तक मांगं पूरी न हुईं तो अगले दिन यानी 21 अक्टूबर को कार्यकर्ता डीएम आवास पर पहुंचेंगे।
पदाधिकारियों को दी जिम्मेदारी
पुवायां भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी ने बैठक की। जिलाध्यक्ष शकील मंसूरी ने पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी। बागेश पांडेय को जिला सचिव, अमित को ब्लाक अध्यक्ष, बृजेश पांडेय को तहसील उपाध्यक्ष, विकास पांडेय को तहसील प्रवक्ता, आशीष पांडेय व नसीम खां को ब्लाक उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
Janpad Shahjahanpur se jitendra Kumar Kashyap ki report
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






