बहराइच। भारत नेपाल सीमा पर जमा सैकड़ों की संख्या में नेपाली श्रमिक। इनमे महिलाएं व छोटे बच्चों की भी बड़ी संख्या मौजूद।
इन श्रमिकों का कहना है कि वे अब भारत के क्वारेनटाइन सेंटरों में नही जाएंगे। नेपाल द्वारा इन्हें न लेने पर अपने देश की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इसी को देखते हुए जनपद बहराइच के आला अधिकारियों का एक दल रुपईडीहा थाने पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहा है।
सुबह जब यह नेपाली श्रमिक नेपाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। तो सीओ नानपारा अरुण चंद्र इन लोगों को समझाते नजर आए।
शाम को जब नेपाली श्रमिक नेपाल को निर्यात किये जा रहे माल से लदे ट्रकों को रोकने का प्रयास करने लगे तो पीएसी व पुलिस बल ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।
थाना प्रभारी रुपईडीहा प्रमोद कुमार सिंह सभी नागरिकों को भोजन बिस्किट पानी आदि की व्यवस्था करते नजर आए।
आखिकार देर शाम एसएसबी कमांडेंट प्रवीण कुमार ने सभी नेपाली श्रमिको को समझा-बुझा कर कुवारेंटाइन सेंटरों में भेज दिया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments









