Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 8:13:10 PM

वीडियो देखें

उत्तर प्रदेश के बारे में प्रस्तुत तथ्य सही नहीं पाये गये: सीईओ

उत्तर प्रदेश के बारे में प्रस्तुत तथ्य सही नहीं पाये गये: सीईओ

बहराइच 08 अगस्त। श्री राहुल गांधी जी, नेता प्रतिपक्ष लोक सभा द्वारा आज दिनांक 07 अगस्त, 2025 को The foundation of the constitution is the vote, Vote has been destroyed  विषयक एक प्रेस कांफ्रेंस की गयी। जिसमें अन्य विषयों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश राज्य का भी जिक किया गया जिसमें उनके द्वारा तथ्य रखा गया कि दो मतदाता जिनका नाम आदित्य श्रीवास्तव पुत्र एस.पी. श्रीवास्तव (इपिक नं. एफपीपी6437040) एवं विशाल सिंह पुत्र महीपाल सिंह (इपिक नं. आईएनबी2722288) है। इनका नाम उ.प्र. के साथ-साथ अन्य प्रदेश की विधान सभाओं की मतदाता सूची में भी अंकित है। श्री राहुल गांधी द्वारा यह आंकड़े दिनांक 16 मार्च 2025 को भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से निकाले हुए दिखाए गये हैं।
श्री आदित्य श्रीवास्तव का नाम चार जगह अंकित दिखाया गया है। इनका नाम मुंबई सब अर्बन की विधान सभा 158 जोगेश्वरीपूर्व की बूथ संख्या 197 के क.सं. 877, बैगलोर अर्बन की विधान सभा 174 महादेवपुरा के बूथ संख्या 458 के क.सं. 1265, बूथ सं. 459 के क.सं. 678 पर एवं लखनऊ की विधान सभा 173 लखनऊ पूर्व के बूथ संख्या 84 के क.सं 630 पर अंकित दिखाया गया है। विशाल सिंह पुत्र महीपाल सिंह का नाम तीन जगह अंकित दिखाया गया है। इनका नाम बैंगलोर की विधान सभा 174 महादेवपुरा में बूथ सं. 513 के क.सं. 926 एवं बूथ सं. 321 के क.सं. 894 तथा वाराणसी की विधानसभा 390 वाराणसी कैण्ट में बूथ सं. 82 के क.सं. 516 पर अंकित दिखाया गया है।
दिनांक 07 अगस्त, 2025 को आदित्य श्रीवास्तव पुत्र एस.पी. श्रीवास्तव (इपिक नं. एफपीपी 6437040) एवं विशाल सिंह पुत्र महीपाल सिंह (इपिक नं. आईएनबी2722288) के नाम को वोटर्स डाट ईसीआई डाट जीओवी डाट इन पर सर्च किया गया तो पाया गया कि आदित्य श्रीवास्तव पुत्र एस.पी. श्रीवास्तव (इपिक नं. एफपीपी 6437040) का नाम बैगलोर अर्बन की विधान सभा 174 महादेवपुरा के बूथ संख्या 458 क.सं. 1265 में एवं विशाल सिंह पुत्र महीपाल सिंह (इपिक नं. आईएनबी2722288) का बैंगलोर की विधान सभा 174 महादेवपुरा में बूथ सं. 513 क.सं. 926 पर ही अंकित है एवं उपरोक्त मतदाताओं का नाम उत्तर प्रदेश की विधान सभा 173 लखनऊ पूर्व एवं विधान सभा 390 वाराणसी कैण्ट में इनका नाम अंकित नहीं है। इस प्रकार उत्तर प्रदेश के बारे में जो तथ्य प्रस्तुत किये गये वे सही नहीं पाये गये।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *