Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 8:54:27 AM

वीडियो देखें

तहसीलों में आयोजित होगा भूकम्प, औद्योगिक रासायनिक व अग्नि सुरक्षा मॉकड्रिल

तहसीलों में आयोजित होगा भूकम्प, औद्योगिक रासायनिक व अग्नि सुरक्षा मॉकड्रिल

19 सितम्बर को सम्पन्न होगा मॉकड्रिल

बहराइच 17 सितम्बर। उ.प्र राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा प्रदेश के 34 जनपदों की 157 तहसीलों में भूकम्प, औद्योगिक (रासायनिक) एवं अग्नि सुरक्षा पर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज के आंयोजन/संचालन विभिन्न चरणों में माह सितम्बर-2025 में कराए जाने के निर्देशों के क्रम में जनपद में अवस्थित सभी 06 तहसीलों में 19 सितम्बर को 2025 को निर्धारित स्थानों का मॉकड्रिल का आयोजन किया जायेगा।
जनपद की तहसीलों में मॉकड्रिल हेतु निर्धारित रोस्टर की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि 19 सितम्बर 2025 को तहसील सदर में नोडल अधिकारी उप जिलाधिकारी श्रीमती पूजा चौधरी व सहायक नोडल अधिकारी तहसीलदार सदर अनिरुद्ध यादव के नेतृत्व में स्टेजिंग एरिया महाराजा सुहेलदेव स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय तथा तहसील पयागपुर में नो.अधि. उप जिलाधिकारी अश्वनी पाण्डेय व सह.नो.अधि. तहसीलदार पयागपुर रविकान्त द्विवेदी के नपेतृत्व में स्टेजिंग एरिया पंडित अशोक मिश्रा स्मारक महाविद्यालय खुटेहना में अग्नि सुरक्षा तथा तहसील कैसरगंज में नो.अधि. उप जिलाधिकारी कैसरगंज अखिलेश सिंह व सहा.नो.अधि. तहसीलदार सुश्री मीना गौड़ ने नेतृत्व में स्टेजिंग एरिया पारले चीनी मिल परसेण्डी में औद्योगिक (रासायनिक) सुरक्षा से सम्बन्धित मॉकड्रिल आयोजित होगा।
इसी प्रकार तहसील नानपारा में नो.अधि. उप जिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी व सहा.नो.अधि. तहसीलदार नानपारा ए.पी. चौधरी के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय कोटवा, तहसील मिहींपुरवा में नो.अधि. उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा राम दयाल व सहा.नो.अधि. तहसीलदार मिहींपुरवा धमेन्द्र कुमार के नेतृत्व में स्टेजिंग एरिया सर्वाेदय इण्टर कालेज मिहींपुरवा तथा तहसील महसी में नो.अधि. उप जिलाधिकारी महसी आलोक प्रसाद व सह.नो. अधि. तहसीलदार महसी विकास कुमार के नेतृत्व में स्टेजिंग एरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रमपुरवा में भूकम्प से बचाव के सम्बन्ध में मॉकड्रिल आयोजित होगा।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *