Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 8:12:22 PM

वीडियो देखें

कृषि यंत्रीकरण योजनान्तर्गत गठित जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक सम्पन्न

कृषि यंत्रीकरण योजनान्तर्गत गठित जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक सम्पन्न

ई-लॉटरी के माध्यम से चयनित किये गये किसान

बहराइच 08 अगस्त। उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में कृषि यंत्रीकरण योजनान्तर्गत गठित जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति के समक्ष वर्ष 2025-26 में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइनजेशन योजना, प्रमोशन आफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फार इन सीटू मैनेजमेन्ट आफ क्राप रेजीड्यू (सीआरएम), राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन एवं नेशनल मिशन ऑन एडिबल आयल योजनान्तर्गत वर्ष 2025-26 में अनुदान पर यन्त्र क्रय करने हेतु 27 जून से 12 जुलाई 2025 तक आनलाइन बुकिंग करने वाले लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से विकास भवन सभागार बहराइच में आयोजित किया गया।
उप निदेशक कृषि ने बताया कि एसएमएएम योजनान्तर्गत 146 लक्ष्य के सापेक्ष 352 कृषकों द्वारा बुकिंग किये गये कृषि यन्त्रो के अन्तर्गत 146 किसानों का ई-लॉटरी के माध्यम से विभिन्न कृषि यन्त्रों के लाभार्थियों का चयन किया गया। इसी प्रकार इन-सीटू योजनान्तर्गत 51 लक्ष्य के सापेक्ष 25 बुकिंग की गयी जिसके सापेक्ष 21 किसानों का चयन किया गया। इसके अलावा नेशनल मिशन ऑन एडिबल आयल योजनान्तर्गत 48 लक्ष्य के सापेक्ष 25 किसानों की बुकिंग के सापेक्ष 25 किसानों का चयन किया गया। नेशनल फूड सिक्यूरिटी मिशन योजनान्तर्गत 16 लक्ष्य के सापेक्ष 63 बुकिंग की गयी जिसमें 16 किसानों का चयन किया गया। आयोजित ई लॉटरी में मिहींपुरवा की मालती देवी, बलहा के महेश कुमार गौतम, निजामुद्दीन, रमाकांत का रोटावेटर, ज्वाला देवी मिहींपुरवा का लेजर लैंड लेवलर, अनुज कुमार का पॉवर टिलर, अमनदीप बलहा का लेजर लैंड लेवलर, विनीत कुमार हुजूरपुर का कॉम्बिन हार्वेस्टर, प्रेम नारायण का स्माल गोदाम, रिजवान अहमद का लेजर लैंड लेवलर, कृष्ण सिंह मिहींपुरवा का हैरो आदि कृषकों का चयन संपन्न हुआ।
जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी एवं मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र ने चयनित किसानों को बधाई देते हुए कहा कि अतिशीघ्र कृषि यन्त्र का क्रय कर दर्शन 2.0 पोर्टल पर बिल सत्यापन हेतु अपलोड करना सुनिश्चित करे। जिससे कृषि विभाग द्वारा अनुदान आपके खाते में एस.एम.ए. स्पर्श  के माध्यम से प्रेषित किया जा सके। उप कृषि निदेशक बहराइच ने चयनित किसानों को अविलम्ब कृषि यन्त्रों का क्रय कर पोर्टल पर अपलोड करने को कहा, जिससे अतिशीघ्र सत्यापन के बाद अनुदान की धनराशि प्रेषित किया जा सके। उप निदेशक कृषि श्री विनय कुमार वर्मा ने चयनित किसानो से कहा कि कृषि यंत्र क्रय से पूर्व मूल्य का 50 प्रतिशत धनराशि विक्रेता के खाते में ट्रान्सफर किया जाये तथा सत्यापन के समय विक्रेता के खाते में प्रेषित धनराशि का स्क्रीनशाट संलग्न किया जाए।
इस अवसर पर समिति के सदस्य जिला गन्ना अधिकारी आनन्द शुक्ला, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी, एलडीएम जितेन्द्र कुमार मसंद, जिला सूचना विज्ञान अधिकारीयोगेश यादव, कृषि विज्ञान केन्द्र बहराइच के वरिष्ठ वैज्ञानिक/अध्यक्ष डॉ० सी.पी.एन. गौतम, प्रगतिशील कृषक राम प्रवेश मौर्या, लालता प्रसाद गुप्ता, श्रीमती माया देवी, अमित सिंह, निरंजन वर्मा सहित समस्त अधिकारी/पदाधिकारी एवं कृषकगण उपस्थित रहे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *