बहराइच। कोविड-19 को विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा संयुक्त राष्ट्र द्वारा महामारी घोषित किये जाने के सन्दर्भ में उत्पन्न विषम परिस्थितियों में पीड़ित व्यक्तियों की सहायता करने एवं राहत प्रदान करने के लिए जिलाधिकारी राहत कोष में अंशदान करने की जिलाधिकारी शम्भु कुमार की अपील पर जनपद की संस्थाएं, जनप्रतिनिधि, व्यापारी, अधिकारी व शिक्षण संस्थाएं एवं सक्षम लोग आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में कलेक्ट्रेट में आगा खाॅन फाउण्डेशन की ओर से स्टेट प्रोग्राम मैनेजर सुधीर चिलारेगा ने जिलाधिकारी शम्भु कुमार को 1100 अदद मल्टीलेयर फेस मास्क, 1125 अदद 200 मि.ली. हैण्ड सेनेटाइज़र, 1000 अदद सर्जिकल ग्लव्स तथा 50 अदद सर्जिकल मास्क भेंट किया। जबकि शहर व्यापारी शकील मेकरानी ने पाॅच-पाॅच किलोग्राम के 200 पैकेट चावल भेंट किया। खाद्यान्न तथा सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द चैहान, अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय, नगर मजिस्ट्रेट जय प्रकाश, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिल कुमार सिंह, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद बहराइच पवन कुमार, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बहराइच तेजे खाॅ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






