उत्तर प्रदेश / बहराइच से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार जाकिर हुसैन की रिपोर्ट
बहराइच। राष्ट्रीय मध्यमिक शिक्षा अभियान अन्तर्गत मिहींपुरवा (कुड़वा) में निर्मित राजकीय बालिका छात्रावास (कस्तूरबा गांधी विद्यालय परिसर) में स्थापित शेल्टर होम का शुक्रवार को देर शाम जिलाधिकारी शम्भु कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन कुमार मिश्र ने निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस शेल्टर होम में 50 व्यक्ति आवासित हैं। निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी जी. पी. त्रिपाठी व खण्ड विकास अधिकारी मिहींपुरवा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






