Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Monday, July 7, 2025 11:39:29 AM

वीडियो देखें

बहराइच। जिलाधिकारी राहत कोष के लिए कलेक्ट्रेट कर्मियों ने भेंट किया एक दिन का वेतन

बहराइच। जिलाधिकारी राहत कोष के लिए कलेक्ट्रेट कर्मियों ने भेंट किया एक दिन का वेतन

बहराइच। कोविड-19 को विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा संयुक्त राष्ट्र द्वारा महामारी घोषित किये जाने के सन्दर्भ में उत्पन्न विषम परिस्थितियों में पीड़ित व्यक्तियों की सहायता करने एवं राहत प्रदान करने के लिए जिलाधिकारी राहत कोष में अंशदान करने की जिलाधिकारी शम्भु कुमार की अपील पर जनपद की संस्थाएं, जनप्रतिनिधि एवं सक्षम लोग आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में स्वयं सेवी संस्था लायंस क्लब बहराइच (सेन्ट्रल) के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी शम्भु कुमार को 101 अदद खाद्यान्न किट बैग भेंट किया। लांयस क्लब की ओर से भेंट किये प्रत्येक खाद्यान्न किट बैग में आटा व चावल पाॅच-पाॅच किलो, आलू दो किलो, दाल सवा किलो, चीनी व नमक एक-एक किलो, तेल व सोयाबीन आधा-आधा किलो, सब्जी मसाला व रस्क (बिस्किट) एक-एक पैकेट सामग्री उपलब्ध है। इसके अलावा उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ, बहराइच के अध्यक्ष संजय सिंह ने अन्य पदाधिकारी व सदस्यों के साथ कलेक्ट्रेट/तहसील मुख्यालय के समस्त लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारियों का एक दिन का वेतन ‘‘जिलाधिकारी राहत कोष’’ में दिये जाने से सम्बन्धित सहमति पत्र जिलाधिकारी शम्भु कुमार को सौंपा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय, नगर मजिस्ट्रेट जय प्रकाश, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर टी.एन. दुबे, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. बलवन्त सिंह, क्लब के अध्यक्ष नितिन महेश्वरी, सचिव अक्षय कुमार शर्मा, सदस्य नितेश लाठ, मोहित महेश्वरी, अंकुर सिंघल, विपिन सिंह, ऋषि अरोड़ा व जितेन्द्र महेश्वरी सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *