बहराइच। जिला पूर्ति अधिकारी अनन्त प्रताप सिंह ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा संयुक्त राष्ट्र द्वारा कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण को महामारी घोषित करने तथा इस सम्बन्ध में उत्पन्न स्थिति के परिप्रेक्ष्य में जनपद में खाद्य तथा रसद विभाग द्वारा कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है। कन्ट्रोल रूम दूरभाष नम्बर 9918034280 व 9554741649 है। यह कन्ट्रोल रूम राउण्ड-द-क्लाक संचालित रहेगा। कन्ट्रोल रूम के सफल संचालन के लिए तीन-तीन पालियों में कार्मिकों की ड्यूटी लगायी गयी है। जिला पूर्ति अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि 01 से 07 अप्रैल 2020 तक प्रातः 06ः00 बजे से अपरान्ह 02ः00 बजे तक आपूर्ति लिपिक नितेक कन्नौजिया व एजाज हुसैन, अपरान्ह 02ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक आपूर्ति लिपिक अंकित सिंह व अनुसेवक राम लखन तथा रात्रि 10ः00 बजे से प्रातः 06ः00 बजे तक आपूर्ति लिपिक शफीउल्ला व पंकज सिंह तथा 08 से 14 अप्रैल 2020 तक प्रातः 06ः00 बजे से अपरान्ह 02ः00 बजे तक आपूर्ति लिपिक अंकित सिंह व अनुसेवक राम लखन, अपरान्ह 02ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक आपूर्ति लिपिक शफीउल्ला व पंकज सिंह तथा रात्रि 10ः00 बजे से प्रातः 06ः00 बजे तक आपूर्ति लिपिक नितेक कन्नौजिया व एजाज हुसैन की ड्यूटी लगायी गयी है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






