उत्तर प्रदेश / बहराइच से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार शबनम सिद्दीकी की रिपोर्ट
गोंडा : में खाना बनाते समय अचानक लगी आग से छप्पर का घर जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने बड़ी मशक्कत से आग पर नियंत्रण पाया।
मंगलवार को खोड़ारे थाना क्षेत्र के केशव नगर ग्रांट के मजरा विजहरिया में सुबह खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी से राम अजोर का छप्पर का घर जलकर राख हो गया। आग की लपटों व परिजनों के हल्ला गुहार को सुनकर आसपास के लोगों ने पहुंचकर बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
आगजनी से पीड़ित का पूरा छप्पर का मकान, कपड़े, अनाज व अन्य गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। हल्का लेखपाल विष्णु यादव ने बताया कि बुधवार को क्षति का आकलन कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






