गोंडा : में सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए शनिवार शाम डीएम डॉ. नितिन बंसल ने कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस वाहन के जरिए लोगों को सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे बताया जाएगा। सही जानकारी न होने की वजह से ये योजनाएं अभी अधिकतर लोगों से दूर हैं।
29 फरवरी तक चलने वाले पेंशन माह में प्रधानमंत्री श्रम मानधन योजना, राष्ट्रीय पेंशन योजना आदि योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने के लिए प्रचार वाहन रवाना किया गया। इसके साथ ही जागरूकता वाहन से श्रम विभाग के एक मई 2020 को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। उपश्रमायुक्त रचना केसरवानी ने बताया कि यह वाहन पूरे जिले का भ्रमण करेगा। एलईओ रिजवान, अनुराग सहित श्रम विभाग के कर्मचारी रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






