बहराइच जिले : में जरवलरोड थाने के ग्राम पंचायत बसहियां जगत के मजरे कोड़री पुरवा निवासी लोकतंत्र सेनानी 70 वर्षीय राम सिंह वर्मा का बुधवार लंबी बीमारी के के बाद निधन हो गया। वे किसानों को जागरूक करने के लिए हमेशा गांवों में रात्रि चौपाल लगाकर किसानों को एकजुट करने का काम करते रहे। साथ ही लंबे अरसे से भारतीय किसान संघ एवं विश्व हिंदू परिषद में भी सक्रिय रहे। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी इनका गहरा नाता रहा। उनकी अंत्येष्टि पर शासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उनके बड़े बेटे भूलन वर्मा ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर भाजपा विधानसभा प्रभारी गौरव वर्मा, तहसीलदार शिव प्रसाद यादव, प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र पटेल, एसआई वेद राम यादव, लोकतंत्र सेनानी प्रमोद कुमार गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा, अवधेश वर्मा, सोनू चौधरी आदि मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






