बहराइच जिले : में परसा कोदी गांव में करबला की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया। इसकी जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
रिसिया थाना अंतर्गत परसा कोदी गांव में ताजिया की जमीन है। यहां पर प्रतिवर्ष ताजियादार ताजिया रखकर मोहर्रम मनाते हैं। शुक्रवार को कुछ लोगों ने जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया। इसकी जानकारी ताजियादारों ने पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक पीपी पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अवैध कब्जा करने के मामले में दोनों पक्ष से गांव निवासी मिज्जन खां, हबीब उल्ला खां, छब्बन और मुनई खां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले पर पुलिस की नजर है। फिर कब्जा होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






