Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 11:51:09 PM

वीडियो देखें

गोंडा/मौसम की मार, शीतलहर से जनजीवन लाचार

गोंडा/मौसम की मार, शीतलहर से जनजीवन लाचार
/ से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार :पंकज गुप्ता की रिपोर्ट

गोंडा: मौसम की मार से हर कोई परेशान है। शनिवार के बाद रविवार को भी मौसम का मिजाज कुछ अलग रहा। शीतलहर के कारण हर कोई परेशान दिखा। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं पर ठंड के कारण मौसमजनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। जिला अस्पताल में ब्रेन हैमरेज के कारण भर्ती कराए गए दो मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार की सुबह कोहरा रहा। कोहरे के कारण हर कोई परेशान नजर आया। इसका सबसे ज्यादा असर यातायात पर पड़ा। सड़कों पर वाहनों की आमद कम रही। इसके साथ ही पूरे दिन बदली छाई रही। हवा चलने के कारण ठंड बढ़ गई। जिससे लोग एक बार फिर अलाव के सहारे नजर आए। कृषि वैज्ञानिक डॉ. उपेंद्र सिंह के मुताबिक रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा 17.4 प्रतिकिमी की प्रति घंटे की रफ्तार से चली।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *