Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 11:18:31 PM

वीडियो देखें

गोंडा। छात्र-छात्राओं ने निकाली साइकिल यात्रा,सीखे फिट रहने के गुर

गोंडा। छात्र-छात्राओं ने निकाली साइकिल यात्रा,सीखे फिट रहने के गुर
/ से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार पंकज गुप्ता की रिपोर्ट

गोंडा : फिट इंडिया अभियान के तहत ब्लॉक मुख्यालयों पर साइकिल यात्रा निकाली गई। इसमें छात्रों के साथ ही युवाओं ने भी प्रतिभाग किया। डीपीआरओ ने सभी ब्लॉकों के एडीओ पंचायत से कार्यक्रम आयोजन को लेकर रिपोर्ट मांगी है। विश्व साइकिल दिवस पर शनिवार को सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर साइकिल यात्रा निकालने के निर्देश दिए गए थे। तरबगंज के ढोंढेपुर में एडीओ पंचायत दामोदर शुक्ल ने छात्रों को स्वस्थ रहने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि व्यायाम स्वस्थ शरीर के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। इसमें साइकिल यात्रा काफी कारगर होती है। एडीओ पंचायत ने छात्रों को पेन भी वितरित किया। इस मौके पर नरसिंह नरायन पांडेय, जितेंद्र कुमार मौजूद रहे। नवाबगंज, बेलसर, वजीरगंज, कर्नलगंज, परसपुर, कटराबाजार, हलधरमऊ, रुपईडीह, झंझरी, पंड़रीकृपाल, इटियाथोक, मुजेहना, मनकापुर, छपिया व बभनजोत ब्लॉक में भी निकाली गई। डीपीआरओ घनश्याम सागर ने सभी ब्लॉकों के एडीओ पंचायत से फोटोग्राफ के साथ रिपोर्ट मांगी है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *