Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Wednesday, July 22, 2026 2:10:31 AM

वीडियो देखें

गोंडा : दबंगों से परेशान बेलसर ब्लाक में धरने पर बैठा पूर्व सैनिक 

गोंडा : दबंगों से परेशान बेलसर ब्लाक में धरने पर बैठा पूर्व सैनिक 
/ से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार पंकज गुप्ता  की रिपोर्ट

गोंडा। भूमि पर अवैध कब्जे की कहीं सुनवाई न होने से परेशान पूर्व सैनिक ब्लाक परिसर में अनशन पर बैठे हुए हैं। लगातार कई दिनों से अनशन पर बैठे पूर्व सैनिक को अब तक कोई पूछने तक नहीं आया है। पूर्व सैनिक का आरोप है कि उच्च अधिकारियों के अलावा पुलिस और थाना सब जगह शिकायत की लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि उसे अनशन की कोई जानकारी नहीं है। मामला राजस्व विभाग से जुड़े होने के कारण जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की है। ज्ञात हो कि यशवन्त सिंह पूर्व सैनिक निवासी बखरिहा मौजा बरौली थाना उमरी ब्लाक मुख्यालय पर आमरण अनशन पर बैठे हैं। जिनकी तबियत भी खराब हो गई है। ब्लाक का कोई भी कर्मचारी उनसे पूछने तक नहीं आया।
उनका कहना कि हमारे घर का रास्ता दबंगों ने बन्द कर रखा है। उनका कहना है कि जिला अधिकारी के आदेश के बाद भी ब्लाक के अधिकारी कर्मचारी की गलत रिपोर्टिंग की वजह से रास्ता नहीं खुल रहा है। कई बार ब्लाक पर चक्कर लगाकर थक तब यह कदम उठाना पड़ा। कहा इस ब्लाक में जब बार्डर पर लड़ने वालों की यह दशा है तो अन्य तो न्याय मिल पाना असंभव होगा

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *