बहराइच। अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद बहराइच पवन कुमार ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में होटलों, मोहल्लों, आरडब्ल्यूए हास्पिटल, स्कूल, मार्केट एसोसिएशन, गर्वमेण्ट आफिस आदि का त्रिमासिक सर्वेक्षण निकायों द्वारा कराया जाना है। सर्वेक्षण में प्रतिभाग करने वाले सभी संस्थानों, परिसरों में चयनित स्थानों को स्वच्छता में सहयोग प्रदान करने के लिए क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। उन्होने बताया कि संस्थानों/परिसरों में सभी शौचालय क्रियाशील हैं एवं सभी शौचालय में पानी की उचित उपलब्धता है। साथ ही सभी शौचालय में महिला एवं पुरुष संकेतक लगे है। शौचालयों में दिव्यांगों एवं बच्चों के लिए उचित व्यवस्था है तथा हंैड वास, शौचालय सफाई का रोस्टर प्लान, शौचालयों में वाश बेसिन मिरर वर्क तौलिया की उचित व्यवस्था, शौचालय परिसर में काम करने वाले पढ़ने वालो, तीमारदारों व आने-जाने वालों के लिए पर्याप्त व्यवस्था है। इसके अलावा प्रत्येक दिन परिसर में सभी शौचालय दो बार सफाई की जाती है। परिसर में एसडब्ल्यूएम रूल के अनुसार नीला, हरा बायो मेडिकल वेस्ट कूड़ादान की व्यवस्था है। रूल के अनुसार बायो मेडिकल वेस्ट उठान तथा निस्तारण की भी उचित व्यवस्था है। उचित वृक्षारोपण व बागवानी की व्यवस्था के साथ-साथ कर्मचारियों को भी गीला व सूखा कूड़ा की पर्याप्त जानकारी है। संस्थानों एवं परिसरों में कूड़ा फैलाने के लिए दंड हेतु दिशा निर्देश संकेतक का उपयोग किया जाता है तथा प्लास्टिक बैन सभी प्रकार की प्लास्टिक और थर्माकोल है कार्य करने वाले कर्मचारियों व आगंतुकों इसके अतिरिक्त विद्यालयों कालेजों एवं में अध्ययनरत विद्यार्थी को स्वच्छ सर्वेक्षण के बारे में जानकारी है। सभी कार्य करने वाले कर्मचारियों में मासिक रूप से अच्छा कार्य करने वालो को पुरस्कृत किया जाता हो।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments









