बहराइच। शासन द्वारा जनपद के लिए नियुक्त पुलिस नोडल अधिकारी पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती पद्मजा चैहान ने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शम्भु कुमार, पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अजय प्रताप, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर टी.एन. दूबे, सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियो के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर शान्ति एंव कानून व्यवस्था से सम्बन्धित बिन्दुओं की समीक्षा कर मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के उपरान्त श्रीमती चैहान ने थाना कोतवाली देहात का निरीक्षण कर साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इससे पूर्व पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती चैहान ने पुलिस लाइन का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्वार्टर गार्ड, परिवहन शाखा, आर्मरी, मेस, बैरक व पुलिस लाइन परिसर इत्यादि का साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






