बहराइच। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय कुमार मिश्रा ने जनपद में संचालित समस्त अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थाओं के प्रबन्धकों/प्रधानाचार्यों को जानकारी दी है कि भारत सरकार द्वारा संचालित इन्फ्रास्ट्रक्चर डवेलपमेन्ट इन माइनारिटी इंस्टीयूशन (आई.डी.एम.आई.) योजनान्तर्गत इच्छुक संस्थाए नवीन प्रस्ताव उनके कार्यालय को उपलब्ध करा सकती हैं। उन्होंने बताया कि प्राप्त हुए प्रस्तावों का परीक्षण कर उन्हें अल्पसंख्यक कल्याण निदेशालय, लखनऊ को पे्रषित कर दिया जायेगा। श्री मिश्रा ने बताया कि यह योजना मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार की एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है तथा इससे संस्थाओ को अपने आधार भूत संरचना को स्थापित/विस्तृत करने में काफी मदद मिलेगी।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments









