लखीमपुर खीरी I थाना फरधान के क्षेत्र के गांव बरखेरवा प्राथमिक विद्यालय का मामला।
शिक्षिकाओं में जमकर हुई चुटिया नोचौवर।
प्रधानाध्यापिका आशा देवी सहायक अध्यापिका शिखा देवी के मध्य हुआ विवाद। इससे पहले भी कई बार हो चुका है विवाद विवाद का कारण प्रधानाध्यापिका आशा देवी प्रतिदिन लाती हैं अपने साथ अपने पति व बच्चे को जो विद्यालय में शिक्षण कार्य व अन्य मामलों में दखल देते हैं जिसकी शिकायत सहायक अध्यापिका शिखा देवी कई बार बीएसए व एनपीआरसी उमाशंकर त्रिवेदी से भी लिखित शिकायत कर चुकी है और अपने स्थानांतरण की भी लगा चुकी है गुहार।
बताते चलें प्रधानाध्यापिका एससी कोटे से हैं जो झगड़ा होने पर एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करा देने की देती है धमकी आज विवाद बच्चों की उपस्थिति को लेकर हुआ प्रधानाध्यापिका आशा देवी ने सहायक अध्यापिका शिखा देवी से कहा बच्चों की हाजिरी 50 दिखा दो जबकि बच्चे 30 ही आए थे इसी बात पर विवाद हुआ और जमकर हुई चुटिया नोचौवर।
मामला शिक्षा अधिकारियों व पुलिस तक पहुंचा।
दोनों पक्षों के लोग लगे हैं रफा-दफा कराने में लगी है
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






