Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Friday, June 5, 2026 10:45:24 AM

वीडियो देखें

बहराइच। जनपद में मतदाता सत्यापन कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ 

बहराइच। जनपद में मतदाता सत्यापन कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ 

बहराइच। वोटर लिस्ट में विद्यमान कमियों को दूर किये जाने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 सितम्बर 2019 से संचालित होने वाले मतदाता सत्यापन कार्यक्रम का मुख्य अतिथि उप जिला निर्वाचन अधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय ने माॅ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर महिला महाविद्यालय बहराइच की छात्राओं द्वारा स्वागतगीत एवं सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की गयी। महिला महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद बीएलओ व सुपरवाईज़र्स को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री पाण्डेय ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ होगा। परन्तु आयोग की मंशा है कि पुनरीक्षण कार्यक्रम से पूर्व ही मतदाता सूची की अशुद्धियों को दूर कर लिया जाय। उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार 01 से 30 सितम्बर तक संचालित होने वाले अभियान के दौरान बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता का नाम, पिता/पति का नाम, आयु, स्थान परिवर्तन, मृत्यु इत्यादि के सत्यापन की कार्यवाही के साथ-साथ 01 जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु के छूटे हुए लोगों के प्रपत्र-.6 भरवाने की कार्यवाही भी पूर्ण करायेंगे। श्री पाण्डेय ने बताया कि अभियान के दौरान सभी बीएलओ मतदान केन्द्र की अद्यतन स्थिति का भी सत्यापन करेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी बी.एल.ओ. को निर्देश दिया कि घर-घर भ्रमण के दौरान जिस भी व्यक्ति का प्रपत्र-06 भरवायें उसके हस्ताक्षर भी फार्म पर अवश्य करवायें। किसी दूसरे व्यक्ति के हस्ताक्षर करने से प्रपत्र-06 निरस्त हो सकता है। बीएलओ को यह भी निर्देश दिये गये कि सत्यापन की कार्यवाही के दौरान जो भी स्थिति पायी जाये उसके अनुसार प्रपत्र भी अनिवार्य रूप से भरे जायें। श्री पाण्डेय ने सभी सुपरवाइर्जर्स को निर्देश दिया कि अभियान के दौरान नियमित रूप से बीएलओ से सम्पर्क कर डे-बाई-डे की कार्यवाही से अवगत होते रहें तथा यह सुनिश्चित करें कि सत्यापन का कार्य निर्धारित समय पर आयोग की मंशानुरूप पूर्ण हो। उन्होंने सभी सम्बन्धित को सचेत किया कि सत्यापन के कार्य को पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ सम्पादित करें। श्री पाण्उेय ने बताया कि सत्यापन कार्य की साप्ताहिक समीक्षा भी की जायेगी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप जिलाधिकारी सदर कीर्ति प्रकाश भारती ने सभी बीएलओ व सुपरवाईज़र्स को निर्देश दिया कि सत्यापन अभियान के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित किये गये वोटर हेल्प लाइन मोबाइल एैप, नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल, काॅमन सर्विस सेन्टर तथा वोटर हेल्प लाइन नम्बर 1950 का भी व्यापक प्रचार-प्रसार करंें ताकि इच्छुक मतदाता स्वयं ही अपना सत्यापन कर सकें। कार्यक्रम को बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी शोभनाथ वर्मा व तहसील सदर के आर.के. गिरवर सिंह ने भी सम्बोधित करते हुए सत्यापन कार्य के व्यवहारिक एवं तकनीकी पहलुओं की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के अन्त में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पाण्डेय ने आवश्यक पंजिकाओं व प्रपत्रों के साथ हरी झण्डी दिखाकर उनके गन्तव्य की ओर रवाना किया। कार्यक्रम का संचालन लेखपाल संघ के मंत्री त्रियुगी नरायण शुक्ला ने किया। इस अवसर पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश कुमार राय, महाविद्यालय का शिक्षण स्टाफ, छात्राएं तथा बड़ी संख्या में बीएलओ व सुपरवाईज़र्स मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *