अयोध्या। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्सोल्लास के साथ मनाया गया
भेलसर(अयोध्या)रूदौली क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
रूदौली सर्किल के थाना पटरंगा के प्रांगण में प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार सिंह के नेतृत्व में जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। इस कार्यक्रम में कलाकार टोली के साथ सिपाहियों ने भी भजन कीर्तनकिया। शुक्रवार की रात 12 बजे थाने के पुरोहित रामजी तिवारी द्वारा मंत्रोच्चार के बीच भगवान कृष्ण का जन्म कराया गया। भगवान का जन्म होते ही थाने के प्राँगण में बधैया सोहर एवम मंगलगीत का गान भी शुरू हुआ। इस पर्व के दौरान भक्तिभाव में डूबी पटरंगा थाने की खाकी के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने भी कन्हैया के जन्म पर ठुमके लगाये। नगर के राम जानकी मन्दिर रामबाडी और परी माता मंदिर ख़ैरनपुर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म दिन हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद बधाई गीत गाये। महिलाओ ने सोहर गाया। मन्दिरो पर सजावट की गई। जन्मोस्व के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






