रिपोर्ट : दीपक कुमार त्यागी
स्वतंत्र पत्रकार
इसके साथ ही अयोध्या में आयोजित भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जनरल डॉक्टर वीके सिंह अपनी धर्मपत्नी श्रीमती भारती सिंह के साथ उपस्थित होने के लिए स्पाइसजेट की इसी फ्लाइट से अयोध्या के लिए रवाना हुए।
नई दिल्ली, 21 जनवरी 2024। पावन अयोध्या धाम के विकास को तेज रफ्तार देने के लिए रविवार को गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉक्टर विजय कुमार सिंह ने नई दिल्ली से अयोध्या के लिए जाने वाली स्पाइसजेट की पहली फ्लाइट को रवाना किया। इसके साथ ही अयोध्या में आयोजित भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जनरल डॉक्टर वीके सिंह अपनी धर्मपत्नी श्रीमती भारती सिंह के साथ उपस्थित होने के लिए इसी फ्लाइट से अयोध्या के लिए रवाना हुए। केंद्र सरकार के प्रयासों से अयोध्या के आवागमन हेतु यातायात के सुचारू प्रबंध किये जा रहे हैं। इसी कड़ी को सार्थक बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री जनरल डॉक्टर वीके सिंह ने इस स्पाइसजेट की पहली फ्लाइट को आज रवाना किया। पर्यटन के क्षेत्र में अयोध्या की पावन भूमि का लगातार बहुत तेजी से विस्तार हो रहा है। उत्तर प्रदेश के विशेष पर्यटक स्थलों में अयोध्या की पावन भूमि सम्मिलित है और देश के सभी नागरिकों को वहां जाने के लिए सुचारू यातायात प्रबंधन मिल सके इसीलिए आज स्पाइसजेट की इस पहली फ्लाइट को दिल्ली से रवाना किया गया। इसके साथ सरकार के द्वारा अयोध्या जाने के लिए बस, ट्रेन इत्यादि की भी उचित व्यवस्था की गई है। सरकार के द्वारा अयोध्या धाम का सर्वांगीण विकास करके देश व दुनिया के पर्यटकों के लिए सभी सुविधाओं की व्यवस्था की गयी है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






