बहराइच। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), जल सम्पूर्ति, भूमि विकास एवं जल संसाधन, परती भूमि विकास, वन एवं जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान, उद्यान एवं सहकारिता विभाग, उ.प्र. उपेन्द्र तिवारी का दिनांक 21 अगस्त 2019 को जनपद भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। श्री तिवारी 21 अगस्त 2019 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे ग्राम आम्बा (चफरिया मण्डल) बहराइच में, अपरान्ह 01.00 बजे से ग्राम कारीकोट तथा अपरान्ह 04.00 बजे से ग्राम चफरिया में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे तदोपरान्त रा़ित्र विश्राम कतर्नियाघाट बहराइच में करेंगे। श्री तिवारी 22 अगस्त 2019 को पूर्वान्ह 10ः00 बजे ग्राम बड़खड़िया तथा मध्यान्ह 12.00 बजे ग्राम सुजौली में भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे, तदोपरान्त अपरान्ह 05.00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा संचालित समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी (वीआईपी)/नगर मजिस्ट्रेट जय प्रकाश ने दी है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






