Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Thursday, July 23, 2026 10:42:12 PM

वीडियो देखें

खण्ड स्नातक व खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची का होगा पुनरीक्षण ,1 अक्टूबर से प्रारम्भ 

खण्ड स्नातक व खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची का होगा पुनरीक्षण ,1 अक्टूबर से प्रारम्भ 

बहराइच 05 अगस्त। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 नवम्बर 2019 की अर्हता तिथि के आधार पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 05 खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ तथा इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों तथा 06 खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद तथा गोरखपुर-फैज़ाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है।

देखिये वीडियो – मॉब लिंचिंग को अलग अलग चश्मे से क्यूँ देख रही है बीजेपी सरकार?

यह जानकारी देते हुए सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पुनरीक्षण की कार्यवाही 01 अक्टूबर 2019 से प्रारम्भ होगी। आयोग द्वारा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार 01 अक्टूबर को सार्वजनिक सूचना का प्रकाशन होगा जबकि 15 व 25 अक्टूबर 2019 को क्रमशः सूचना प्रथम तथा द्वितीय पुनः प्रकाशन किया जायेगा। फार्म 18 अथवा 19 को प्राप्त करने की अन्तिम तिथि 06 नवम्बर 2019, पाण्डुलिपि को तैयार करने का कार्य 19 नवम्बर 2019 तक पूर्ण कर 23 नवम्बर को नामावली को प्रकाशित कर दिया जायेगा। प्रकाशित नामावली के सापेक्ष 23 नवम्बर से 09 दिसम्बर 2019 तक दावे और आपत्तियाॅ प्राप्त की जायेंगी और 26 दिसम्बर 2019 को प्राप्त दावे और आपत्तियों का निस्तारण कर 30 दिसम्बर 2019 को अन्तिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जायेगी।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *