Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Friday, June 5, 2026 8:20:21 AM

वीडियो देखें

15 अगस्त तक बैंक शाखाओं पर आयोजित होंगे केसीसी शिविर

15 अगस्त तक बैंक शाखाओं पर आयोजित होंगे केसीसी शिविर

बहराइच 06 जुलाई। समस्त किसानों को किसान के्रडिट कार्ड से संतृप्त किये जाने के उद्देश्य से विशेष अभियान अन्तर्गत जिले के समस्त बैंक शाखाओं पर प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को आयोजित होने वाले शिविरों की तिथियों में 01 पखवाड़े का इज़ाफा कर दिया गया है। शासन के निर्देशानुसार अब 15 अगस्त 2019 तक प्रातः 10ः00 बजे से साॅय 05ः00 बजे तक के.सी.सी. शिविर आयोजित किये जायेंगे। विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य यह है कि कृषकों को कृषि इनपुट आदि व्यवस्था आसानी से एवं समय से हो सके तथा कृषि इनपुट के लिए उन्हें धन की कमी आड़े न आये। यह जानकारी देते हुए उप निदेशक कृषि डा. आर.के. सिंह ने किसानों से अपील की है कि जिनके पास केसीसी उपलब्ध नहीं हैं, ऐसे किसान बैंक शाखाओं से 15 अगसत 2019 तक सम्पर्क कर किसान क्रेडिट कार्ड के लिए निर्धारित फार्म, फोटो, आधार कार्ड व खतौनी की छाया प्रति जमा कर दें, ताकि उन्हें के.सी.सी. जारी किया जा सके।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *