लखीमपुर खीरी| लाइन में खराबी की वजह से आधे शहर की बिजली सप्लाई को गुल कर दिया। पहले 33 केवी में खराबी आई इसके बाद लोकल लाइन में खराबी से सप्लाई गुल हो गयी। बिजली विभाग ने दावा किया कि महज तीन घंटे सप्लाई गुल रहने के बाद सप्लाई को सामान्य कर दिया गया। बुधवार की सुबह ही 132 केवी के छाउछ ट्रांसमिशन में 33 केवी की लाइन में खराबी आ गयी।
देखिये वीडियो – एक मासूम की दर्द भरी कहानी
इससे आधे शहर की सप्लाई गुल हो गयी। इसमें पॉवर हाउस में बने यार्ड में खराबी को दूर किया गया। इसी दौरान नई बस्ती पॉवर हाउस में कई जगहों पर लाइन में फाल्ट के चलते सप्लाई को कई घंटे तक गुल रखा गया। बिजली विभाग की टीम ने काफी मेहनत के बाद इस खराबी को दूर कर सप्लाई को बहाल किया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






