बहराइच। सिर्फ भारत ही नही बल्कि सम्पूर्ण विश्व के प्रकाश स्तंभ महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक तथा अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद जी के जयंती पर आज विशेश्वरगंज ब्लाक मुख्यालय पर स्थित सेनानी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सामूहिक शैल्यूट किया गया, उक्त अवसर पर कांग्रेस के पूर्व महासचिव विनय सिंह ने कहा कि लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी महाराष्ट्र में गणेश पूजन का शुभारंभ किया था तथा बालिकाओं की शिक्षा के लिए कई विद्यालयो की स्थापना की थी, और अमर चन्द्रशेखर आजाद जी ने देश की आन, मान शान के खातिर अपने प्राणों की आहुति दी थी,हमे ऐसे बलिदानियों से प्रेरणा लेकर वर्तमान चुनौतियों का सामना करना होगा।
देखिये वीडियो – एक मासूम की दर्द भरी कहानी
कांग्रेस सेवादल के प्रदेशीय सचिव रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि तिलक और आजाद जी के सपने का भारत बनाने के लिए सभी राजनीतिक एवं सामाजिक सोच के लोगों को लामबंद होना होगा। कार्यक्रम में बहराइच जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर प्रशिक्षित, अनुभवी तथा जमीनी, उर्जावान कांग्रेसी को ही जिम्मेदारी देने हेतु शीर्ष नेतृत्व से माग की गई। कार्यक्रम में के के तिवारी, पारसनाथ शुक्ल, सुनीता तिवारी, राजकुमारी,साबरा बेगम, पुष्पा वर्मा, लाल जी गिरि, मूलचंद, सरदार राम प्रताप सिंहभोलानाथ मिश्र, रंगनाथ मिश्र, सर्वजीत शुक्ल, दुर्गेश सिंह, सुनील कुमार मिश्र, राहुल सिंह सहित अन्य कई लोगों की भागीदारी रही।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






