लखीमपुर खीरी| जिला मैं शुक्रवार की देर शाम नवागत एएसपी शैलेंद्र लाल कोतवाली पहुंचे और परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोतवाल से लम्बित विवेचनाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही सावन के दौरान कांवड़ यात्रा जाने वालों के बारे में की जाने वाली सुरक्षा को भी जांचा। नवागत एएसपी शैलेंद्र लाल शुक्रवार की देर शाम को थाने पहुंचे। जहां उन्होंने थाने के अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण किया। इसके बाद कोतवाल डीके सिंह से लंबित विवेचनाओं के बारे में जानकारी ली। जल्द से जल्द लंबित पड़ी विवेचनाओं के निस्तारण का निर्देश भी दिये। इसके अतिरिक्त एएसपी ने कांवड़ यात्रा को जाने वाले भक्तों की सुगम सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने शहर के मुख्य चौराहों पर जाकर कांवड़ यात्रा निकलने के दौरान होने वाली समस्याओं को भी जाना। इस दौरान एसआई राजेश यादव सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






