Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Thursday, June 4, 2026 9:02:50 AM

वीडियो देखें

लखीमपुर खीर| दलदल में फंसकर ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत

लखीमपुर खीर| दलदल में फंसकर ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत
/ / से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार प्रांशु वर्मा की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी| जिले में एक घटना सामने आई है जिसमें एक युवक खेत की जोताई करते समय ओदारा गांव में एक ट्रैक्टर दलदल में फंसकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक नीमगांव क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। नीमगांव थाना क्षेत्र के लौका गांव के रहने वाले मनोज मितौली थाना क्षेत्र के ओदारा गांव में अपनी रिश्तेदारी आया था। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। बताते हैं कि मनोज अपने साढू अशोक के यहां गुरुवार शाम आया था। शुक्रवार सुबह मनोज खेतों की ओर टहलने गया था। वहां साढू अशोक के खेत में जोताई के दौरान फंसे ट्रैक्टर को निकालने में जुट गया। बताते हैं कि इसी दौरान ट्रैक्टर पलटने से मनोज उसके नीचे फंस गया। हादसे में मनोज (38) की मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने डायल-100पुलिस को हादसे की सूचना दी। करीब दो घंटे बाद हल्का प्रभारी मौके पर पहुंचें। इससे लोगों में आक्रोश दिखा। लोगों ने ट्रैक्टर खींच कर जैसे तैसे शव को बाहर निकाला। हादसे में युवक की मौत की खबर फैलते ही मौके पर परिजनों सहित काफी लोग जमा हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। ट्रैक्टर मैगलगंज थाना क्षेत्र के रहजनियां गांव के रहने वाले अशोक के मामा का बताया जा रहा है। जो इन दिनों ओदारा गांव में ही था।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *