सिद्धार्थनगर/खेसरहा। खेसरहा थाना अंतर्गत स्थित जोखन देवी इंटर कॉलेज पर बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर बालिका सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला समन्वयक महिला शक्ति केंद्र विवेक मालवीय ने किया। खेसरहा पुलिस की तरफ से उपनिरिक्षक ददन राय ने बालिकाओ को सेल्फडिफेंस के बारे में जानकारी दी। बच्चों को हेल्प लाइन 1090 और डायल 100 के बारे में बताया गया। कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर प्रधानाध्यापक रामेश्वर राय, सुरेंद्र नाथ मिश्र, दिनेश शुक्ल आदि अध्यापक उपस्थित रहे। । कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल सुश्री प्रियंका सिंह ने भी बच्चों को जागरूक किया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






