Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, October 20, 2026 10:36:42 AM

वीडियो देखें

सिद्धार्थनगर। कासगंज की घटना से नाराज बाँसी लेखपाल संघ ने एसडीएम को सौप ज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कासगंज की घटना से नाराज बाँसी लेखपाल संघ ने एसडीएम को सौप ज्ञापन
/ / से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार विकास शुक्ल की रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर/बाँसी। तहसील कासगंज में प्रधानमंत्री किसान निधि योजना का कार्य कर रहे लेखपालों एवं राजस्व निरीक्षकों के साथ मारपीट करने वाले अराजक तत्वों की गिरफ्तारी तत्काल करने को लेकर आज बाँसी तहसील में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले जनपद सिद्धार्थनगर उपशाखा बाँसी के लेखपालों ने एसडीएम बाँसी प्रबुद्ध सिंह को ज्ञापन सौंपा।
बाँसी लेखपाल संघ अध्यक्ष अमित कुमार का कहना है कि अभी 25 प्रतिशत किसानों को ही इस योजना का लाभ मिला है। बाकी 75 प्रतिशत किसानों का नाराज होना स्वाभाविक है। लेखपालों के पास ऐसी कोई सूचि उपलब्ध नही है कि किन किन किसानों का भुगतान किस कारण नही हुवा।
ज्ञात हो की 27 जून को तहसील कासगंज के परिसर में किसान यूनियन भानु गुट का धरना बिना अनुमति लाठी डंडो के साथ चल रहा था। किसान यूनियन के नाम पर कुछ अराजक तत्वो द्वारा तहसील सभागार में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का कार्य कर रहे लेखपालों एवं राजस्व निरीक्षकों के साथ मारपीट की गई तथा सरकारी कागजात फाड़ दिए गए।
बाँसी लेखपाल संघ के मंत्री दिलीप कुमार चौरसिया ने कहा कि लेखपालों का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ऐसे अराजक तत्वों पर तत्काल कार्यवाही होनी चाहिए। अन्यथा जिले सहित पूरे प्रदेश के लेखपाल विरोध करने को मजबूर होंगे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *