बहराइच 26 जून। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश की महिलाओं व लड़कियों की सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 01 जुलाई 2019 से अभियान संचालित किया जायेगा। इस सम्बन्ध में मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन की ओर से निर्देश प्राप्त हुए हैं कि अभियान अन्तर्गत स्कूल की छात्राओं को सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी प्रदान की जाय। इसके लिए पुलिस विभाग व महिला एवं बाल विकास विभाग के एक्सपर्ट की मदद ली जायेगी। अभियान के सम्बन्ध में व्यवस्था दी गयी है कि स्कूलों का चयन करते समय गाॅवों व छोटे कस्बों के स्कूल/कालेजों को वरीयता प्रदान करते हुए एक बार में कम से कम 200-300 छात्राओं को जागरूक करते हुए आयोजनों का व्यापक स्तर पर समााचर पत्र, रेडियो एवं सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार भी कराया जाय। किया जाय।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






