सिद्धार्थनगर/खेसरहा। आज करीब दोपहर बारह बजे एक अज्ञात महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा में 108 एम्बुलेंस से लहरी के चैकीदार ने भर्ती कराया। महिला लहरी गाँव में अचेत अवस्था में पड़ी थी। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर रोहित ने महिला का प्राथिमक उपचार किया। डॉक्टर रोहित ने अपने स्टाफ के हरिश्चन्द्र के माध्यम से खेसरहा थाने पर सूचना दी। मौके पर थानाध्यक्ष खेसरहा महिला पुलिस के साथ पहुचे। थानाध्यक्ष खेसरहा और हमारे प्रतिनिधि ने महिला से बात करने की कोशिस की परंतु महिला कुछ भी बता पाने की स्थित में नही है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर रोहित ने महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफेर कर दिया। जिसे 108 एम्बुलेंस से जिले तक पहुचा दिया गया है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






