आने वाले एक- दो दिन में उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में आंधी और तेज हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटे की हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार देश में कुल मिलाकर मानसून की बारिश में 43 फीसद की कमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात वायु के कमजोर पड़ जाने के कारण मानसून उत्तर भारत में दो-तीन दिन में आ सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अब तक मानसून को मध्य भारत के अधिकांश भागों- मध्य प्रदेश, राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा गुजरात तक पहुंच जाना चाहिए था, लेकिन यह अभी महाराष्ट्र तक भी नहीं पहुंचा है। मानसून अभी तक दक्षिण भारत के मंगलुरु, मैसूर तथा उसके आसपास के इलाकों के साथ-साथ उत्तर पूर्वी भारत तक ही सीमित है।
मौसम विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक देवेंद्र प्रधान ने कहा कि चक्रवात वायु के कारण मानसून कमजोर पड़ गया था। अब हमें उम्मीद है कि यह दो से तीन दिन के अंदर फिर मजबूती पकडे़गा।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






