सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के ढुढनी गाँव के प्रधुम्न (33वर्ष) पुत्र बुद्धिराम मुम्बई से अपने घर ट्रेन से आ रहे थे। झाँसी के आस पास उनकी तबियत खराब होने की सूचना साथ के लोगों ने टी टी को दी। झाँसी स्टेशन पर डॉक्टर ने उन्हें चेक किया और मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। ट्रैन में मौजूद मृतक के साथ के लोगो के मुताबिक उनके हाथ पैर में झुनझुनाहट हो रही थी। मृतक मुम्बई से कमा कर अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने आ रहा था। मृतक की पिता मुम्बई से 5 जून को ही आ गए थे। प्रधुम्न को भी साथ चलने के लिए कह रहे थे लेकिन सैलेरी न मिल पाने की वजह से उसने बाद में आने को कहा था। मृतक की पत्नी और परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के तीन बच्चे हैं। जिसमें से दो लड़कियां और एक लड़का है। मृतक का छोटा भाई गोविन्द झाँसी भाई की लाश लेने की लिए गया है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






