Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Wednesday, October 21, 2026 2:53:40 AM

वीडियो देखें

सामूहिक विवाह समारोह में 301 जोड़े हुए एक-दूजे के सदर विधायक योगेश वर्मा ने दिया आशीर्वाद

सामूहिक विवाह समारोह में 301 जोड़े हुए एक-दूजे के सदर विधायक योगेश वर्मा ने दिया आशीर्वाद
/ से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार :- प्रांशु वर्मा की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी :-

शुक्रवार को शहर की राजापुर मंडी समिति में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 301 जोड़ों ने एक-दूसरे का जीवन भर के लिए हाथ थामा। यहां पाण्डाल में आयोजित विवाह समारोह स्थल पर अग्नि के सात फेरे लेकर जिन्दगी भर साथ निभाने का वादा किया। सुबह से ही वर व वधू पक्ष के लोग आयोजन स्थल पर पहुंचने लगे। दोपहर में विवाह की रस्में शुरू हुईं। गायत्री परिवार के लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फेरे कराए वहीं सात फेरों का महत्व बताते हुए जीवन भर एक-दूसरे का साथ निभाने का संकल्प दिलाया। कन्या पक्ष से आए माता-पिता ने कन्यादान किया। समारोह के बाद सभी के भोजन का भी इंतजाम किया गया।

शहर के राजापुर मंडी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। लखीमपुर और नकहा ब्लाक की ओर से आयोजित इस समारोह में वैसे तो 251 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य था लेकिन शुक्रवार को रजिस्ट्रेशन और बढ़ गए। इससे संख्या बढ़ गई। दोपहर में विवाह की रस्मों की शुरुआत हुई। वर व वधू पक्ष के लोग अपने रिश्तेदारों के साथ पहुंचे। बीडीओ सदर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुआ। ब्लॉक के कर्मचारियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। समारोह में सदर विधायक योगेश वर्मा, श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन सिंह, सदर ब्लॉक प्रमुख रूबी वर्मा, आशुतोष वर्मा, नकहा ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता के अलावा डीएम शैलेन्द्र सिंह, सीडीओ रवि रंजन, जिला विकास अधिकारी अरविन्द कुमार, जिला समाजकल्याण अधिकारी वीरपाल सहित अन्य ने पहुंचकर जोड़ों को खुशहाल जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। बताया जाता है कि आकांक्षा समिति की ओर से साड़ी भेंट की गईं। प्रधानों ने भी सहयोग किया।

22 जोड़ों का निकाह भी पढ़ाया गया। समारोह के संचालन के लिए कई कमेटियां बनाई गईं। जिनकी देखरेख में कार्यक्रम हुआ। सोनू वर्मा, राहुल भारती, विवेक गुप्ता, अंकुर श्रीवास्तव, राजेश कुमार, ब्रम्हानंद श्रीवास्तव, मनोज बाजपेई, इबरार अहमद, रामासरे, केके वर्मा, मोनिका वर्मा, शालिनी शर्मा, अंकिता मिश्रा, नेहा पाण्डेय, प्रिया वर्मा, निधि गुप्ता, वंदना मिश्रा, रोली दुबे, प्रिया सिंह, प्रतिभा सिंह, रुचि पाण्डेय, अनामिका तिवारी ने व्यवस्था में सहयोग किया। इस दौरान एडीओ पंचायत सर्वेन्द्र विक्रम सिंह, एडीओ सहकारिता संदीप कुमार वर्मा, विवेक सिंह आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *